दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा की कमान
अल्मोड़ा के DM अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए जिलाधिकारी
उत्तराखंड में 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, शासन स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस (IAS) और पांच पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
नैनीताल के निवर्तमान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को शासन में अपर सचिव (मुख्यमंत्री) के साथ अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को वर्तमान दायित्वों के साथ जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस निधि यादव को अपर सचिव एवं निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पांच PCS अधिकारियों के भी तबादले
आईएएस अधिकारियों के साथ पांच पीसीएस अधिकारियों कृष्ण कुमार मिश्र, वैभव गुप्ता, पंकज कुमार उपाध्याय, सीमा विश्वकर्मा और सुधीर कुमार के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को कुमाऊं मंडल के प्रमुख जिलों अल्मोड़ा और नैनीताल में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
