वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद शाह, गिरीश साह व उम्मेद सिंह उद्दा के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद शाह, गिरीश साह व उम्मेद सिंह उद्दा के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

अल्मोड़ा शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह (प्रकाश मेडिकल स्टोर) का बीते कल शुक्रवार को निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ‌ चल रहे थे। जिसके चलते बीते कल शाम 5 बजे उन्होंने बेस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने पेशे के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले प्रमोद साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कल विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

होटल के संचालक गिरीश साह का निधन

वहीं अल्मोड़ा शहर के प्रतिष्ठित होटल देवदार इन के संचालक व स्वभाव के धनी गिरीश साह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह अल्मोड़ा के एक अनुभवी और सम्मानित व्यवसायी थे। होटल देवदार इन के संचालक के रूप में उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे स्वर्गीय गिरीश शाह उत्तराखंड के हितों के अंतिम क्षणों तक संघर्षरत रहे। कल विश्वनाथ घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बुकसेलर ठाकुर आनन्द सिंह उम्मेद सिंह का निधन

अल्मोड़ा के ठाकुर आनन्द सिंह उम्मेद सिंह बुकसेलर लाला बाजार अल्मोड़ा फर्म के मालिक उम्मेद सिंह उद्दा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उद्दा ने हमेशा मितव्ययता और चीजों सदुपयोग को अपने विजनेस‌ का फलसफा बनाया। हर उम्र के लोग चाहे वयस्क हों या बच्चे उन्हें उद्दा के नाम से जाने जाते थे। उनकी बुकसेलर की दुकान तो थी पर अन्य दुकानों की तरह नहीं बल्कि एक ऐसी दुकान जहां किताबों का एक प्रकार से रिनोवेसन कर उसे जरूरतमंद बच्चे के उपयोग लायक बनाया जाता था, यानि एक बच्चा जो आर्थिक अभाव में एक महंगी किताब को जब बाजार से खरीदने में खुद को असमर्थ पाता था तो उद्दा की दुकान उसका अगला पड़ाव होता था जहां उसे वही किताब बहुत कम कीमत में मिल जाती थी, यही नहीं उसके पास यदि कोई और किताब हो तो वह वहां दुकानदार (उद्दा) उसे खरीद लेते थे, जिसे रियायती कीमत पर दूसरे जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जाता था। इस आदान प्रदान के बीच मामूली रकम जो बचती थी जो उनकी आजीविका चलाती थी। उद्दा को गरीब विद्यार्थियों के मसीहा भी कई छात्र कहते थे।

तीनों वरिष्ठ व्यापारियों के निधन‌ पर जताया शोक

तीनों वरिष्ठ व्यापारियों के निधन‌ पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *