देवभूमि उद्योग व्यापार वल्मरा मंडल का हुआ गठन, शरण मरनाल अध्यक्ष, दिनेश सचिव मनोनीत
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने ग्रामीण इकाईयों का गठन कर दिया है। रविवार को व्यापार मंडल वल्मरा ब्लॉक स्याल्दे की कार्यकारिणी में शरण सिंह मनराल को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को सचिव मनोनित किया गया।
वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से मिली मजबूती
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि विकासखंड स्याल्दे के वल्मरा व्यापार मंडल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के अलावा उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी और कोषाध्यक्ष पद पर इंदर सिंह को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। ग्रामीण व्यापार मंडल के गठन पर्यवेक्षक पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संगठन को और अधिक मजबूती मिली है।
यहाँ उपस्थित जन
यहां प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, महामंत्री राज कुमार केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पननै, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रकाश जुयाल, तारा दत्त बहुगुणा, नंदा बल्लभ, रमेश फुलारा, पूरन सिंह, चंद्रशेखर, धर्मपाल, हिमाशु मनराल, शेखर बवाड़ी, दुर्गा मनराल एवं समस्त देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा खुशी जताई।
