जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को दी भावभीनी विदाई


जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को दी भावभीनी विदाई

.

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई उत्तराखंड तथा अपर सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर स्थानांतरण हो गया है।

समस्त पदाधिकारियों द्वारा दी गई उन्हें भावभीनी विदाई

जिस पर आज नगर निगम महापौर अजय वर्मा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और फूलों का गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और जनपद अल्मोड़ा में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। साथ ही उनकी सादगी और उनकी कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। 

एक वर्ष 2 माह तक दी अपनी बहुमूल्य सेवाएँ 

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अल्मोड़ा जनपद  में करीब एक वर्ष 2 माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने 9 सितम्बर 2024 को जनपद अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने खनन न्यास से अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की। महिला सशक्तिकरण के लिए नगर अल्मोड़ा में पिंक ई रिक्शा की शुरुआत की। बेस अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोलने समेत सरकारी कार्यों में होने वाली भोजन की व्यवस्था को महिला स्वयं सहायता समूहों को देने जैसे अनेक कार्य जिलाधिकारी ने किए। 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस मौके पर महापौर अजय वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, निकेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *