जागेश्वर की जटा गंगा हो रही दूषित, स्थानीय लोगों में आक्रोश
जागेश्वर में जटा गंगा के दूषित होने से लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने मांग की है कि जटा गंगा को निर्मल बनाने के लिए प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाए।
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
जागेश्वर की जटा गंगा दूषित हो रही है। वजह यह है कि निकासी नालियों के जरिये गंदगी बहकर सीधे जटा गंगा में प्रवाहित हो रही है। लगभग एक माह पूर्व जटा गंगा के दूषित होने की जानकारी प्रशासन को दी गईं किंतु अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जटागंगा के दूषित होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट समेत महेश गिरि, मोहन चंद्र भट्ट आदि ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्रसिद्ध होने के कारण जागेश्वर में होम स्टे और होटल की संख्या बढ़ती जा रही है और गंदगी जटा गंगा में प्रवाहित हो रही है। होम स्टे और होटल की दिक्कत ये है कि यहां सीवर लाइन नहीं है और न ही सीवर लाइन बनाने की कार्यवाही शुरू हो सकी है।
व्यापारियों ने की ये मांग
सीवर लाइन का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। व्यापारियों ने मांग की है कि जटा गंगा को निर्मल बनाने के लिए प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाए।