महिला विरोधी अर्नगल बयान को लेकर विधायिका रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल साहू का दहन किया पुतला
आज किशोर नयाल के नेतृत्व में सोमेश्वर विधायिका व काबीना मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिला विरोधी अर्नगल बयान ( जिसमें उनके द्वारा बिहार में 20000 25000 में लड़की खरीदकर लाने व उनका विवाह सोमेश्वर के युवाओं के साथ करवाने ) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमेश्वर मुख्य चौक पर काबीना मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया |
कार्यक्रम में उपस्थित जन
कार्यक्रम में संतोष कुमार जी (जिला पंचायत सदस्य), प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद , भूवन दोसाद, राजू भट्ट , कैलाश आर्या , केसर सिंह ,नवीन नेगी, नवल किशोर जोशी ,सुरेश राम, राजेश गिरी, लक्ष्मण सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद, हीरा सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे |
