तेज़ी से घरों की ओर बढ़ती आग पर फायर सर्विस अल्मोड़ा ने पाया क़ाबू
दिनांक 14.04.2026 को रात्रि 21:52 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि ढौरा गांव (विश्वनाथ के पास) जंगल में आग लगी है, जो तेजी से घरों की ओर बढ़ रही है।
फायर टीम द्वारा समय रहते आग बुझाई गई
सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया गया। फायर टीम ने समय रहते आग बुझाया गया।
फायर सर्विस टीम:
• LFM – किशन सिंह
• FS DVR – हरि सिंह
• FM – दीपक मार्छाल
• FM – प्रियांशु कुमार
