Good Food: गर्मियों में लें अनार का जूस, सेहत भी और ठंडक भी

बढ़ते टेंपरेचर और गर्मी में कुछ ठंडा पीने का मन करता रहता है। वैसे तो गर्मी में गला तर करने के लिए हम कई सारी चीजें ढूंढते रहते हैं, लेकिन अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम फल के जूस का ही सेवन करें। इनमें से एक है अनार का जूस, जिसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और सेल्स की रक्षा करते हैं।

अनार का जूस हृदय के लिए अच्छा होता है, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह ब्लड सुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं।

आइए जानते हैं अनार का जूस पीने के फायदे के बारे में।

हेल्दी स्किन

अनार में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करते हैं। अनार का सेवन हमारे चेहरे के कील-मुहांसे को दूर करने में मदद करता है, जिससे हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार रहती है।

कैंसर

अनार के जूस में पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। अनार का सेवन कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव करने में मदद करता है। इसका सेवन शरीर में सूजन को कम करता है।

वजन को नियंत्रित करता है

अनार का जूस वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है। जो लोग अधिक वजन से परेशान रहते हैं, उन्हें रोजाना अनार का जूस पीने से लाभ मिलता है।

गुर्दे की पथरी

अनार का जूस हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण गुर्दे की पथरी के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।

इसके गर्मियों के मौसम में अनार के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह न केवल त्वचा को स्वस्थ रखता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही, डाबर च्यवनप्राश जैसे आयुर्वेदिक उत्पादों का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर बच्चों और बड़ों दोनों को गर्मी के प्रभाव से बचा सकता है। सही खानपान और नियमित देखभाल से हम गर्मियों में भी स्वस्थ और सक्रिय रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *