ग्रुप कमांडर कमोडोर बी. आर. सिंह ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय

ग्रुप कमांडर कमोडोर बी. आर. सिंह ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय

ग्रुप कमांडर कमोडोर बी. आर. सिंह, उनकी धर्मपत्नी तारदीप कौर, 24 यू.के. बालिका वाहिनी एन.सी.सी. के कमांडिंग आफिसर  एम.के. कांडपाल,  77 यू.के. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल  नंदाबल्लभ, ग्रुप मुख्यालय के एडम आफिसर लै. कर्नल आर. पंवार ,  एसोसिएट एन सी सी आफिसर लैफ्टिनैंट (डॉ.) ममता पंत आदि ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की , अधिकारियों के बीच NCC की गतिविधियों और उसे आधार पाठ्यक्रम के रूप में स्थापित करने हेतु व्यापक वार्ता हुई।

NCC को आधार पाठ्यक्रम के रूप में लागू करने हेतु हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान ग्रुप कमांडर कमोडोर बी. आर. सिंह और कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के बीच NCC को आधार पाठ्यक्रम के रूप में लागू करने हेतु चर्चा हुई। कुलपति ने पाठ्यक्रम निर्माण एवं उसको बोर्ड आफ स्टडीज में पास करने की जिम्मेदारी  डॉ. ममता पंत को सौंपी है। कुलपति ने ग्रुप कमांडर को आश्वस्त करते हुए कहा कि एन सी सी को विश्वविद्यालय में शीघ्र ही आधार पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। कमोडोर बी. आर. सिंह ने कहा कि ए.डी.जी. एन सी सी उत्तराखंड मई में विश्वविद्यालय में स्थापित NCC बटालियन का निरीक्षण करेंगे।

राष्ट्रीय कैडेट्स कोर का देश के लिए अहम योगदान

मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट्स कोर का देश के लिए अहम योगदान है, डॉ. ममता पंत के कुशल निर्देशन में हमारे कैडेट्स राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। ग्रुप कमांडर नैनीताल ने विश्व विद्यालय में स्थापित 24 यू के बालिका वाहिनी एन सी सी के कार्यों की सराहना की तथा गोरखा हाल में कैडेट्स को प्रेरक व्याख्यान दिया।दोनों ही अधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर एक दूसरे का  का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *