घर से नाराज होकर निकली थी महिला, पुलिस ने खोजबीन कर की काउंसलिंग

घर से नाराज होकर निकली थी महिला, पुलिस ने खोजबीन कर की काउंसलिंग

       दिनांक 24.04.2024 को बाड़ेछीना निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चली गई हैं।



महिला की खोजबीन शुरू की
        

सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला की खोजबीन शुरु की गयी। धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला के बारे में जानकारी जुटाकर दिनांक 25.04.2024 को बाड़ेछीना अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया।   

की गई काउंसिलिंग
       

महिला और उसके पति की दोनों के परिजनों के सम्मुख काउंसलिंग कराकर समझाया गया। तत्पश्चात महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
       पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

1-अपर उपनिरीक्षक श्री गोकुल प्रसाद
2-हेड कांस्टेबल श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
3-महिला होमगार्ड सुश्री बबीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *