जंगली सूअर का शिकार कर पका रहा युवक बन्दूक संग गिरफ्तार:: A young man who was cooking wild boar after hunting was arrested with a gun.
तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के जंगल से सूअर का शिकार कर इसे घर में पका रहे युवक को बंदूक एवं पके हुए मांस समेत रंगे हाथों की गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर कोटखर्रा आचार्य कॉलोनी नजीबाबाद धोराडाम में रवि किशन के घर पर वन्य जीव के अवैध शिकार होने की सूचना पर घर की तलाशी लेने पर रवि किशन के घर में कुकर में आधा पका हुआ सूअर का मांस मिला, तथा घर पर ही एक अवैध 12 बोर एक नाली बंदूक स्लिप से बरामद की गई, ।आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लालकुआं लाया गया, इसके बाद उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई। छापामार दल में वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन सिंह पवार, डिप्टी रेंजर शिव सिंह डांगी, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, अमर सिंह गढ़िया, नवल किशोर पडलिया, कृष्ण पाल सम्मिलित रहे।
स्कूल के रास्ते पर आ धमका बाघ
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज ढेला में एक बड़ी अनहोनी होने से बची जिस रास्ते से स्कूली बच्चे जाते है, वहां आकर बाघ खड़ा हो गया और काफी देर तक खड़ा रहा। बच्चों को बाघ के डर से वनकर्मियों की सुरक्षा में घर को भेजा गया।ढेला इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल द्वारा बच्चों के घर सूचना दी गई कि रास्ते में बाघ आ गया, जो काफ़ी देर से रास्ते मे खड़ा है और हट नही रहा है। बच्चों के परिवार वालों से सुरक्षा को लेकर बात की गई।बाघ की सूचना ढेला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा तत्काल ढेला रेंजर को दीं गई। उनके द्वारा वन दरोगा के साथ वन कर्मियों को भेजा गया।बच्चों को छुट्टी के बाद CTR की विभागीय गाड़ी में बच्चों को ढेला से पटरानी ले जाया गया। वन दरोगा ने बताया बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।
———————-
- Daily horoscope आज का राशिफल — 4 नवंबर 2026, बुधवारDaily horoscope आज का राशिफल — 4 नवंबर 2026, बुधवार 🔮 मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…
- फ्री राशन योजना पर पुनर्विचार की उठी मांग, युवाओं के रोजगार पर खर्च करने का सुझावफ्री राशन योजना पर पुनर्विचार की उठी मांग, युवाओं के रोजगार पर खर्च करने का सुझाव अल्मोड़ा, 2 नवंबर। मुफ्त…
- Daily horoscope 3 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफलDaily horoscope 3 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल दिन: मंगलवार 🔱 ♈ 1. मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं…
- रेडियो की दुनिया से रूबरू हुए अदिति महाविद्यालय के विद्यार्थीरेडियो की दुनिया से रूबरू हुए अदिति महाविद्यालय के विद्यार्थी अलका सिन्हा ने साझा किए आकाशवाणी में 30 वर्षों के…
- Daily horoscope 2 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफलDaily horoscope 2 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल 🌸 सोमवार | सभी 12 राशियों का राशिफल ♈ 1. मेष राशि…
