एसएसजे विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में प्रो० ऐ० के० श्रीवास्तव पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और विद्यार्थियों के बीच हुआ संवाद

एसएसजे विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में प्रो० ऐ० के० श्रीवास्तव पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और विद्यार्थियों के बीच हुआ संवाद

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग में  प्रो० आलोक कुमार श्रीवास्तव पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने  विद्यार्थियों के बीच अपने व्याख्यान में प्रो० आलोक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण और उर्जा संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया I

पर्यावरण और उर्जा संरक्षण के बारे में हुई चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष जी०सी०साह द्वारा की गयी और डॉ० प्रियंका सागर द्वारा प्रमुख वक्ता प्रो० आलोक कुमार के ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया I अपने व्याख्यान में प्रो० आलोक कुमार ने बताया कि पृथ्वी के मैग्‍नेटोस्फियर के कारण भारी संख्या में एनर्जी से भरे हुए चार्ज्‍ड पार्टिकल्‍स की लेयर बनी हुई है I इसे ही वैन एलन रेडिएशन बेल्ट कहते हैं I विशिष्ट शक्तियों से परिपूर्ण इस तरह के स्थान उत्तराखण्ड के कुमाऊँ में स्थित कसारदेवी कसारदेवी के अतिरिक्त दो और जगहों पर है दक्षिण अमेरिका के पेरू के दक्षिण में स्थित माचू पिच्चू और दूसरी जगह इंग्लैण्ड का स्टोनहेन्ज I

इस अवसर पर उपस्थितजन

कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट विभागाध्यक्ष प्रो० जी० सी० साह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो० सुशील कुमार जोशी, प्रो० रोबिना अमान,कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ० प्रियंका सागर, डॉ० भुवन चंद्रा, डॉ राजेन्द्र जोशी, डॉ अंशु टम्टा, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजेश राठौर, भौतिक विज्ञान के डॉ० नंदन सिंह बिष्ट, विभाग के शोधार्थी के साथ रसायन एवं भौतिक विज्ञान के परास्नातक स्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *