जनता के हितों को ध्यान में रख डीडीए करें समाप्त, संघर्ष समिति ने किया धरना


जनता के हितों को ध्यान में रख डीडीए करें समाप्त, संघर्ष समिति ने किया धरना

डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना दिया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई।

जिला विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद लोगों की बढ़ी दिक्कतें 

  नगर के गांधी पार्क में आयोजित धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। नगर निगम की आय भी इससे कम हो गई है। वहीं, लोगों को भवन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की जनता के हितों में ध्यान में रखते हुए डीडीए समाप्ति की मांग उठाई। 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

यहां प्रदर्शन करने वालों में समिति के संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, शहाबुद्दीन, हेम चंद्र जोशी, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, ललित मोहन पंत समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *