बारह राशियों का जानें राशिफल

बारह राशियों का जानें राशिफल

मेष राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी गरीब की मदद करें लाभ होगा।

वृषभ राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज प्रसन्नता होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्य, सांस्कृतिक उत्सव में वृद्धि हो सकती है। आज आप मेडिटेशन करें लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज व्यापार में वृद्धि होगी । आज आत्मविश्वास बनाए रखें। जानवरों की सेवा करें लाभ होगा।

कर्क राशि

आज व्यर्थ के विवाद में ना पड़ें, रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है ।आज व्यर्थ के लालच में ना पड़ें। गरीबों को चना गुड़ दान करें।

सिंह राशि

आज अटके कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजनों में प्रसन्नता होगी। सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सूर्य भगवान की जल चढ़ाएं।

कन्या राशि

आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक सफलता मिलेगी, मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। आज गोवंश को हरा चारा दें लाभ होगा।

तुला राशि

आज भाई बहनों और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा । किसी उत्सव में भागीदार रहेंगे। आज सुबह किसी गरीब को भोजन करवाएं और मदद करें लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें ।

मकर राशि

आज अचानक किसी दोस्त या परिजनों से कुछ उपहार मिल सकता है। आज कोई मेहमान का घर में आगमन हो सकता है।सुबह कुत्तों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशि

आज अपने व अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आज अपने व्यवहार और वाणी में नियंत्रण बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। चालीसा का पाठ करें ।

मीन राशि

आज दांपत्य जीवन में सुख होगा। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  व्यावसायिक जीवन में भी सफलता मिलेगी। सुबह गाय को रोटी व गुड खिलाएं लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *