जानें अपना राशिफल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

जानें अपना राशिफल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

आज रविवार को कई राशि वाले जातकों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा रहने वाला है आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज किसी कारणवश परेशान रह सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार की स्थिति में आज सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं,

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका रहन-सहन  कष्टमयी हो सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति होने की संभावना है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।

कर्क राशि

आज कर्क राशि का मन किसी बात से परेशान रह सकता है। आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए संयमित रहने का दिन है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आज सिंह राशि का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है।मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि

आज आपको संयमित रहने की आवश्यकता है। परिवार में शान्ति बनाए रखने के प्रयास करेंगे। कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाये रखें।

तुला राशि

आज आपको पिता से धन प्राप्ति होगी। वहीं आज आपके आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता से धन प्राप्त होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज कार्यभार बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशि

आज आपका दिन आलस्य भरा रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा।

कुंभ राशि

आज आपके आय में वृद्धि होगी। आज कुंभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास में कमी लाने वाला रहेगा। परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि

आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *