₹4 के शेयर पर टूट पड़े निवेशक, दिया चौंकाने वाला रिटर्न
Loksabha election 2024: चुनावी सीजन में जहां एक तरफ लोगों की नजर पॉलिटिकल पार्टीज पर हैं वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार पर भी है। इस दौरान शेयर बाजार ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि 19 अप्रैल से शुरू हुए छह सप्ताह के दौरान ऐसे कई पेनी स्टॉक हैं, जिसने अपने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। आज हम आपको जिस शेयर के बारे में बता रहे हैं, उसने अपने निवेशकों को 19 अप्रैल 2024 से 31 मई तक में 250% से अधिक का रिटर्न दिया है। हम बात कर रहे हैं- हेल्दी जीवन एग्रीटेक की।
लगातार चढ़ रहा शेयर का भाव
इस पेनी स्टॉक में लगातार तेजी देखी जा रही है और इसने दो महीने से भी कम समय में ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 19 अप्रैल 2024 को हेल्दी जीवन एग्रीटेक का बंद प्राइस 4.85 रुपये प्रति शेयर था जो अब बढ़कर 18.14 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 274 पर्सेटं का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने से इस शेयर ने 120% का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 8 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है।
स्टॉक एक्सचेंजों ने भी मांगी स्पष्टीकरण
बता दें कि शेयरों में लगातार तेजी को लेकर इस महीने की शुरुआत में स्टॉक एक्सचेंजों ने स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर हेल्दी लाइफ एग्रीटेक ने कहा कि उसके पास ऐसी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है जिसका एक्सचेंजों को खुलासा करने की आवश्यकता हो। बता दें कि यह कंपनी महाराष्ट्र में कच्चे दूध और कर्नाटक व महाराष्ट्र में लाइव चिकन और एग्रो प्रोडक्ट्स के कारोबार में सक्रिय है।
पेनी स्टॉक क्या है?
पेनी स्टॉक छोटी कंपनियों के शेयरों को कहते हैं जो कम कीमत पर कारोबार करते हैं। आमतौर पर यह 10 रुपये प्रति शेयर से कम भाव के होते हैं। इन शेयरों की विशेषता उनकी उच्च अस्थिरता, कम बाजार पूंजीकरण और सीमित तरलता है, जो उन्हें उच्च जोखिम वाला निवेश विकल्प बनाती है।
- फ्री राशन योजना पर पुनर्विचार की उठी मांग, युवाओं के रोजगार पर खर्च करने का सुझाव
फ्री राशन योजना पर पुनर्विचार की उठी मांग, युवाओं के रोजगार पर खर्च करने का सुझाव अल्मोड़ा, 2 नवंबर। मुफ्त… - Daily horoscope 3 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल
Daily horoscope 3 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल दिन: मंगलवार 🔱 ♈ 1. मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं… - रेडियो की दुनिया से रूबरू हुए अदिति महाविद्यालय के विद्यार्थी
रेडियो की दुनिया से रूबरू हुए अदिति महाविद्यालय के विद्यार्थी अलका सिन्हा ने साझा किए आकाशवाणी में 30 वर्षों के… - Daily horoscope 2 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल
Daily horoscope 2 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल 🌸 सोमवार | सभी 12 राशियों का राशिफल ♈ 1. मेष राशि… - Daily horoscope 1 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल
Daily horoscope 1 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल रविवार | आज का राशिफल – सभी 12 राशियाँ ♈♉♊ आज का…
