लखनऊ बीमा संस्थान द्वारा 64 वीं आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक सर्वेश कुमार शुक्ला नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के उप महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉक्टर विभूति राय यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं अमित कपूर लखनऊ बीमा संस्थान के सचिव यू पी सिंह, आचार्य वी. सी. द्विवेदी, सर्वजीत सिंह बोरा , हेम चंद्र उप्रेती, मनोज पांडे, कमल पंत, देश दीपक मिश्रा, रमेश चंद्रा, अनिल कुमार सिंह, एल.एस. चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव, तरुण अग्निहोत्री,एस एस रिजवी, सुश्री शशि बाला, सुश्री शालिनी पावाह, आलोक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में बीमा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता एवं सर्वेक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सर्वेश कुमार शुक्ला को लखनऊ बीमा संस्थान का चैयरमेन व चंद्रशेखर शर्मा को वाइस चेयरमैन चुना गया एवं यू.पी सिंह, आनंद प्रकाश सर्राफ, सी. पी. पांडे, नरेंद्र मिश्रा, सतीश अरोड़ा, देवेंद्र मिश्रा, संजय कुमार श्रीवास्तव, पुनीत यादव एवं चैतन्य दिवाकर को संस्थान की संचालन समिति हेतु चुना गया। समारोह में वर्ष 2025-26 में भारतीय बीमा संस्थान, से एसोसिएट एवं फैलोशिप करने वाले 12 सफल प्रतिभागियों जिनमें प्रमुख सूर्य प्रकाश सिंह , गिरीश वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, सुमित कुमार पांडे , विवेक चौहान, तरुण सोनी, आयुष श्रीवास्तव, सुश्री प्रज्ञा चंद्रा, सुश्री रसिका सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अनुभव राव को डिप्लोमा प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन राम विलास यादव द्वारा किया गया। देवेंद्र मिश्रा सह सचिव लखनऊ बीमा संस्थान
