आयो रे फागुन आयो; श्री रामलीला समिति महानगर में महिलाओं और पुरुषों की भव्य रंगारंग होली बैठक का आयोजन
श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा आज महिलाओं और पुरुषों की भव्य रंगारंग होली बैठक का आयोजन किया गया इसी के साथ लखनऊ में स्थित पर्वतीय संस्थाओं और रामलीला समितियां द्वारा जगह-जगह होली बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो गया है इसमें गायन शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ अवधि और ब्रजभाषा में होता है पर्वतीय क्षेत्र में यह बैठी और खड़ी होली के रूप में जानी जाती है संयोजक महेंद्र पंत ने बताया कि होली बैठक की शुरुआत सबसे पहले देवी देवताओं के चित्र में अध्यक्ष ललित मोहन जोशी वह महासचिव हेम पंत द्वारा अबीर गुलाल लगाकर पुष्प अर्पित किया गया इसके उपरांत सभी उपस्थित जनों को अबीर गुलाल लगाया गया और होली की रंग बिरंगी टोपियां पहनाई गई। इस कार्य में श्रीमती सुजाता शर्मा,यशी लोहुमी, फाल्गुनी लोहुमी, अनुराधा मिश्रा, अनिल जोशी एवं बृजेश मेहता द्वारा सहयोग किया गया।

होली बैठक की शुरुआत रामलीला समिति की महिला सदस्यों हेमा जोशी भारतीय पांडे भावना लोहानी रसना उप्रेती,हेमा तिवारी दीपा खुल्वे, चित्रा पांडे, सुनीता बिष्ट, हेमा पांडा,दीपा उप्रेती ने “मैं गणपति को मनाऊं” और “आयो रे फागुन आयोp” गाकर शुरुआत की। इसके उपरांत कल्याणपुर की महिला कलाकारों ने जिसमें प्रमुख रूप से गीतांजलि फर्त्याल, दीपा बिष्ट सुनीता देऊपा, मोहनी रावत गंगा बिष्ट सुशीला नेगी, गीता सतवली, पुष्पा जोशी लीला रावत मधु रावत, भवानी भोजक, मीना फर्त्याल, नीम लटवाल निशा भट्ट आदि ने होलिया में “आई रे बाहर, नन्दा देवी तेरो भवन में” एवं “होली की आई रे बाहर मोरे कान्हा कब होंगे तेरे दीदार” उपस्थित जन समूह को नाचने के लिए विवश कर दिया। पंतनगर सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने आयो रे बसंत बहार गया जिसमें प्रमुख रूप से पिंकी लोहानी मंजू जोशी शोभा हेमा डोलिया सीमा चंद हेमा लोहानी मीनाक्षी लोहानी सुमन लोहानी प्रतिभा पंत एवं मंजू जोशी प्रमुख थे। विकास नगर की महिलाओं ने भोले भंडारी के साथ अपने गीतों द्वारा होली खेली जिसमें नंदा रावत, मंजू शर्मा पडेलिया, सोनी पांगती ,तारा आर्य ,मंजू भंडारी, किरण डालाकोटी ,माया डालाकोटी अंजनी बोनाल व माया भट्ट थे। रामलीला समिति के बाल कलाकारों फाल्गुनी लोहुमी,यशी लोहुमी और अनुराधा मिश्रा ने “होली खेले सरयू के तीर लला” गाकर सबको मस्त कर दिया। सरस संगीत श्रृजन फाउण्डेशन के बच्चों ने अपने गुरु दिनेश पाण्डे के निर्देशन में सुन्दर प्रस्तुति दी । लोक गायिका अरुण उपाध्याय ने भी शास्त्रीय संगीत में आधारित सुंदर होली गीत सुनाया। पुरुषों ने फूलों से मथुरा छायी रही व झुकी आयो शहर में व्योपारी प्रसिद्ध होली गीत गया इसमें प्रमुख रूप से सुंदर पाल सिंह “सुन्दर दा”, महेंद्र रावत, गोविंद बोरा त्रिभुवन बोरा चंद्रशेखर पंत, ज्ञान पंत, घनानंद जोशी नवीन जोशी राजेश भट्ट, हरीश लोहुमी, बृज जोशी प्रकाश चंद्र पांडे, रमेश उपाध्याय, गिरीश बहुगुणा व कैलाश बिनवाल आदि प्रमुख थे। पूनम बिष्ट, महेंद्र पंत, रमेश उपाध्याय, तारा दत्त जोशी और किशोर सनवाल मैं जमकर नृत्य किया। अंत में इंदिरा नगर की महिलाओं ने “सांवरिया नंदकिशोर तेरी साड़ी में रंग डाल गयो” होली गीत गया जिसमें प्रमुख रूप से दीपा पन्त,दीपा मिश्रा, डॉली पन्त, बीना तिवारी,रीता पांडे एवं रेनू पंत थी। इसी के साथ देवेंद्र मिश्रा एवं दीपक पांडे “दीनू “के संयोजन में सभी कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह ने जमकर फूलों की होली खेली। हारमोनियम में ललित भट्ट, ढोलक में छवि विश्वकर्मा तबले पर मनोज मेहता ने बखूबी साथ दिया।इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद की सभी पदाधिकारी, उत्तराखंड परिषद की पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य वाद जिनमें प्रमुख रूप से आयकर आयुक्त हिमांशु पांडे, क्षेत्रीय पार्षद पूर्व राज्य मंत्री नंदन सिंह बोरा, अलीगंज हनुमान मंदिर के ट्रस्टी प्रकाश पंत प्रकाशी काशी से आई वयोवृद्ध ज्योति प्रभात शर्मा उपस्थित थे। अंत में समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने महासचिव हेम पंत , कार्यक्रम संयोजक महेंद्र पन्त के साथ-साथ मुख्य संयोजक गिरीश जोशी, संयोजक दीपक पांडे दीनू, विनोद पन्त बीनू, नीरद लोहानी, आनंद सिंह, सर्वजीत सिंह बोरा, हिमांशु मिश्रा, वीके जोशी, बीपी पांडे, अनिल जोशी बृजेश मेहता देवेन्द्र मिश्रा, संजय पांडे, दीपेश पांडे, कृष्ण कुमार पाण्डेय कन्हैया, नीरज लोहानी,मृत्युंजय पांडे, रसिक मोहन, नवीन पांडे, बलवंत देवड़ी, गिरीश सनवाल, नीरज पन्त,तारा जयसवाल, एन.के.पाठक सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं एवं सहायक मदन , बांके एवं हरीश पांडे कैटरर्स का आभार व्यक्त किया।