नवजात शिशु की मौत के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
यहां नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है।
नवजात शिशु की मौत के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
राजकीय शिशु सदन (बाल गृह) में सोमवार को एक 22 दिन के मासूस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मासूम की मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी हो गए है। मौत के असल कारण जानने के लिए मासूस के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी मुताबिक जिला मुख्यालय के पास बख स्थित राजकीय शिशु सदन में चार दिन पूर्व चम्पावत से 22 दिन के मासूस को लाया गया था। प्रभारी शिशु सदन ने बताया कि सोमवार सुबह और दिन में शिशु सदन के कर्मचारियों ने मासूम को दूध पिलाने के बाद सुला दिया गया था। करीब शाम पांच बजे मासूम के कोई मूवमेंट नहीं करने पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद मासूम को बेस अस्पताल ले जा जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मासूम के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मासूम की मौत के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ आकांशा कोंडे ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है।
