पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली चौखूना गाँव की पहली महिला बनी मेघा आगरी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग पिथौरागढ़ से पंजीकृत शोधार्थी मेघा आगरी ने भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ एल पी वर्मा, राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत अलमोड़ा के कुशल निर्देशन में अपना शोध विषय भौतिकी के Effect of the Magnetic Field of the Sun in our Atmosphere (हमारे वायुमंडल पर सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का प्रभाव) पर कार्य किया।
पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली गाँव की पहली महिला बनी
जिनका अंतिम मौखिक परीक्षा दिनांक 29.7.2026 को वाह्य परीक्षक प्रो अमित पाठक, बी एच यू वाराणसी के द्वारा संपन्न कराई गई तथा अंत में शोध डिग्री की घोषणा की गई। डा॰मेघा आगरी अपने गांव चौखूना के प्रथम महिला बनी जिसने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इस उपलक्ष्य में डा०मेघा को बधाई दी गई। जिसमें प्रो पी एस बिष्ट, डा फुलोरिया, प्रो यादव, प्रो जगत सिंह, अन्य विषयों के विभागाध्यक्ष व अन्य शोधार्थियों ने बधाइयां दिए।
