राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा छात्र संघ द्वारा व्यायामशाला व फिटनेस उपकरणों के सम्बन्ध मे दिया ज्ञापन

 राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा छात्र संघ द्वारा व्यायामशाला व फिटनेस उपकरणों के सम्बन्ध मे दिया ज्ञापन

आज 15 दिसंबर 2025 को छात्र संघ अध्यक्ष राहुल ढैला व उपाध्यक्ष छात्रा मोहिता ढैला ने महाविद्यालय प्राचार्य व जिला पंचायत सदस्य को ज्ञापन सौंपा और बताया गया की हमारे महाविद्यालय में  व्यायामशाला /फिटनेस उपकरणों के अभाव के कारण विद्यार्थी स्वास्थ सुधार में कोई वृद्धि नहीं कर पा रहे है। वर्तमान समय में शैक्षिक प्रदर्शन और तनाव प्रबंधन के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

परिसर में व्यायामशाला की सुविधा अत्यंत आवश्यक

छात्र संघ सचिव तनुजा पाण्डे द्वारा बताया गया कि वर्तमान में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी फिटनेस केंद्रों में अधिक लागत के कारण फिटनेस उपकरणों का लाभ 

नहीं उठा पा रहे हैं इसलिए परिसर में व्यायामशाला की सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही कोषाध्यक्ष काजल तोलिया और संयुक्त सचिव सीमा बगड़वाल ने भी समस्याओं के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *