नैनीताल: इंदु आर्या को संगीत विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल से शोध छात्रा इंदु आर्या को संगीत विषय में शोध उपाधि (पीएचडी) प्राप्त हो गयी है।

डॉ० सबीहा नाज के निर्देशन में पूर्ण किया शोध

इंदु आर्या ने अपना शोध अध्ययन सोबन सिंह जीना परिसर  में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० सबीहा नाज के निर्देशन में पूर्ण किया है। उन्हें आचार्य भरतमुनि कृत नाट्यशास्त्र में संगीत तत्वों का आधुनिक संदर्भ:एक अध्ययन विषय पर पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि मिली है। इंदु ने पीएचडी का श्रेय अपनी शोध निर्देशिका डॉ सबीहा नाज, पिता नन्दकिशोर  और माता बसंती देवी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *