राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का एक दिवसीय सामान्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का एक दिवसीय सामान्य शिविर आयोजित

आज दिनांक 24-09-2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का एक दिवसीय सामान्य शिविर आयोजित किया गया, शिविर का प्रारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्राध्यापकों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत कर किया गया, कार्यक्रम में विधिक साक्षरता सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा से आयी  किरन आर्या ने विधिक सारक्षता पर व्याख्यान दिया। 

नुक्कड़ नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक किया

महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए नुक्कड़ नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक होने को प्रेरित किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्रा भावना बिष्ट, तनुजा पाण्डे एवं काजल तोलिया ने राजकीय सेवा योजना के बारे में अपने विचार रखें ।महाविद्यालय के छात्र गौरव सिंह बिष्ट एवं राहुल कैला ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभवों को नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं को बताते हुए उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। महाविद्यालय की पुस्तकालय कार्मिक सुश्री रेनू, असगोला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्य एवं सिद्वान्त वाक्य, बैज आदि पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान देकर छात्र/छात्राओं को अवगत कराया। महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र प्राध्यापक डॉ० हेमन्त कुमार बिनवाल ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वंयसेवकों के निस्वार्थ सेवा के प्रयासों के सम्मानित करने और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढावा देने का भी एक अवसर है। इसका आदर्श वाक्य में नहीं बल्कि तुम” (Not me But you) जो सेवा और परोपकार के महत्व को दर्शाता है।

व्यक्ति का कल्याण समाज के कल्याण पर निर्भर करता है

कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम अधिकारी वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य डॉ० रेनू जोशी ने सभी स्वंयसेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य अपने छात्रों का सर्वागीण विकास करना है, इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी गतिविधि है जो इस प्रक्रिया में मदद करती है एन०एस०एस० का उद्देश्य युवाओ को सार्थक गतिविधियाँ में शामिल हो समाज के साथ कुशलता पूर्वक एकीकृत करने में मदद करता हैं और उनके व्यक्तित्व का विकास करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे छात्रों में समाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। क्योंकि व्यक्ति का कल्याण समाज के कल्याण पर निर्भर करता हैं। इसलिये सभी स्वंयसेवकों को अपने में समाज कल्याण की भावना विकसित कर समाज सेवा करनी चाहिये । 

कार्यक्रम में उपस्थित जन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् परिसर एवं आस-पास की सफाई की गई कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *