विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

5 जून 2026, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा पौधारोपण से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी होगा।” कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अनुपमा तिवारी ने कहा कि “यह आयोजन केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जगाने का प्रयास है।

महाविद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा 

जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तथा महाविद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा गया।

 इस अवसर पर निहीर हिमालय संस्थान से डॉ मेघा शर्मा पंत, कोमल बिष्ट भी महाविद्यालय परिवार के साथ जुड़े और पौधारोपण के कार्य को आगे बढ़ाया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक बांज, देवदार तथा विभिन्न फलदार  पौधे लगाए एवं पर्यावरणीय जागरूकता से जुड़े नारे भी लगाए।

Screenshot

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एल. पी. वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अनुपमा तिवारी, डॉ सीमा प्रिया, डॉ प्रकाश चंद जांगी, डॉ दीपिका आर्या,डॉ वसुंधरा लसपाल डॉ छत्र सिंह कठायत, डॉ राजेंद्र चंद पांडे, श्री विनोद रतन, श्री कमल सिंह बनकोटी, श्री हेमंत सिंह मनराल ,छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *