पिथौरागढ़: जेल से फरार हुई महिला कैदी, साड़ी से रस्सी बनाकर फांद गई जेल की दीवार

पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त से एक पच्चीस वर्षीय महिला कैदी फरार हो गई  है। बताया जा रहा है महिला ने अपनी साड़ी से रस्सी बनाई और जेल की दीवार फांद कर फरार हो गई।वहीं पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन उनका दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा है दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल की 25 वर्षीय अनुष्का पिछले ढाई साल से जेल में कैद थी।कैदी  महिला पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज था। महिला नशे की तस्करी करने के मामले में पकड़ी गई थी।  रविवार की सुबह लगभग 4 बजे उसने अपनी साड़ी से रस्सी बनाई और जेल की दीवार फांद कर फरार हो गई।

महिला कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में  हड़कंप

इस बारे में जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि महिला विचाराधीन कैदी थी। इस मामले में जल्द ही फैसला भी आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वो फरार हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसे गिरफ्तार करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  महिला मूल रूप से नेपाल के धार जिला की रहने वाली बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *