अपर्णा बिष्ट यादव बनी भारतीय पर्वतीय महासभा की राष्ट्रीय संरक्षक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लखनऊ में राज्य महिला आयोग के कार्यालय में भारतीय पर्वतीय महासभा के शिष्ट मंडल ने डॉ अनुपम सिंह भंडारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार अपर्णा बिष्ट यादव से भेंटकर अंग्रेजी नव वर्ष की बधाई दे कर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। तथा भारतीय पर्वतीय महासभा की उनको आजीवन सदस्यता दिलाते हुए आदरणीय अपर्णा बिष्ट को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संरक्षक की भूमिका प्रदान की गई। जिनको सहर्ष स्वीकार कर महासभा की हर गतिविधियों में अपनी योगदान देने की उन्होंने सहमति भी जताई इसके लिए महासभा द्वारा दिए गए इस पद के लिए सादर आभार भी व्यक्त किया। आदरणीय हेमा जोशी जी जो अपर्णा बिष्ट जी की सहयोगी भी है उनको महासभा की आजीवन सदस्यता दी गई तथा महासभा द्वारा पूरे देश में नशा मुक्ति अभियान जो महासभा द्वारा संचालित किया जा रहा है उसके बारे में ज्ञापन भी नगर अध्यक्ष द्वारा दिया गया।
आज इस कार्यक्रम में भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुपम सिंह भंडारी जी के साथ राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी जी, राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह बिष्ट जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी जी, राष्ट्रीय महिला प्रभारी l राधा बिष्ट जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह दरियाल, कार्यालय प्रभारी दिनेश उप्रेती जी एवं नगर अध्यक्ष कृष्ण मोहन पंत एवं बलवंत सिंह देवड़ी जी आदि सम्मिलित हुए।
••••••••••••••
- Uttarakhand Sarkari job: UKSSSC ने 533 पदों पर निकली भर्ती
- Almora news: अतिवृष्टि के चलते 2 सितम्बर को सभी स्कूल बंद
- Almora धार की तुनी में भूस्खलन के मलबे में दबकर दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत
- सोमेश्वर के ग्राम बडयूडा में भू-धंसाव से दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में 03 लोगों के शव बरामद
- Daily horoscope: 1 सितम्बर राशिफल
