SSJU: अल्मोड़ा परिसर में दो दिवसीय ‘विकसित भारत युवा संसद-2025’ का आयोजन का उद्घाटन SSJU: Inauguration of two-day ‘Developed India Youth Parliament-2025’ event at Almora campus
Almora-news: सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय ‘विकसित भारत युवा संसद-2025’ का आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, मुख्य अतिथि रूप में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चन्द्र जोशी, कार्यक्रम के संयोजक और कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह धामी, कार्यक्रम अधिकारी ई. रवींद्रनाथ पाठक, जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी (NYK) ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत और युवा संसद को लेकर परिचय दिया।

मुख्य अतिथि रूप में महापौर, नगर निगम, अल्मोड़ा अजय वर्मा ने कहा भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान होना चाहिए। युवा भारत को विकसित बनाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम के संरक्षक रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा की सरकार की इस पहल पर परिचर्चा आवश्यक है। युवाओं को विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। विकसित भारत बनाने का संकल्प को साकार करने के लिए हमारे युवा/विद्यार्थी महत्वपूर्ण हैं। वे विकसित भारत बनाने के लिए सकारात्मक भाव से कार्य करें।विशिष्ट अतिथि रूप में निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा युवाओं को व्यक्तिगत अनुभवों से सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक) द्वारा युवाओं को इस प्रदत्त मंच का अवसरानुकूल उपयोग करने की बात कही गयी। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी ई रवींद्रनाथ पाठक ने संचालन करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की पहल में सकारात्मक सोच के साथ अपनी विशिष्ट भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही गयी। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें निर्णायक प्रो इला साह, अधिवक्ता प्रदीप मंडोलिया, डॉ अंकित जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मीनाक्षी पाठक थे।कार्यक्रम से पूर्व संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रो रुबीना अमान, डॉ नंदन सिंह बिष्ट (परीक्षा नियंत्रक), प्रो प्रीति आर्या, प्रो संजीव आर्या, डॉ मुकेश सामंत, डॉ धनी आर्या, डॉ पारुल सक्सेना, डॉ सबीहा नाज,डॉ मनोज बिष्ट, डॉ राजेन्द्र जोशी डॉ कुसुमलता, डॉ साक्षी तिवारी,डॉ कालीचरण, डॉ मनमोहन कनवाल, डॉ अरविंद यादव, डॉ हिमानी बिष्ट आदि शिक्षकों के साथ परिसर की छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवीशामिल रहे।