तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में समर कैम्प का इस दिन से होगा आयोजन
तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में समर कैम्प का आयोजन तक्षशिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, एल. आर. शाह रोड अल्मोड़ा में प्रथम बार चार दिवसीय समर कैम्प दिनांक 22 जून से 25 जून तक आयोजित होगा।
पंजीकरण शुल्क 400 प्रति छात्र निर्धारित
बाह्य विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क 400 प्रति छात्र निर्धारित है एवं आयु वर्ग 4+ है। इस समर कैम्प की खासियत यह है कि पंजीकरण करने हेतु कोई भी अधिकतम उम्र नहीं रखी गई है। कैम्प के मुख्य आकर्षण वॉयस कल्चर प्रभात कुमार गंगोला द्वारा संपादित होगा। समर कैम्प के अन्य आकर्षण फायरलैस कुकिंग, नेचर वॉक, टेक्श्चर आर्ट, जुम्बा, योगा, फाइट, सैल्फ-डिफेंस, फोटोग्राफी, इत्यादि होंगे।
पंजीकरण हेतु करे संपर्क
पंजीकरण हेतु, 6398203376 व 9412375405, कोच यशपाल भट्ट से संपर्क करें।
