टीईटी अनिवार्यता खत्म करने को सड़क पर उतरे शिक्षक, बाजार में निकाला विरोध जुलूस
13 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मुखर हो गया है। सोमवार को शिक्षकों ने विरोध में नगर के गांधी पार्क में धरना देकर बाजार में विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मांगों के निराकरण को प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित सभा में शिक्षकों ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण समाधान नहीं हुआ है। कहा कि शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अन्य वक्ताओं ने संगठन की एकता को संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी से छूट, 17140 वेतनमान विसंगति का समाधान, पुरानी पेंशन बहाली और समयबद्ध पदोन्नति शामिल हैं।
ये है मांगे
जूनियर शिक्षकों को टीईटी में छूट देने, वेतनमान विसंगति का समाधान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू करने, समयबद्ध पदोन्नति करने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, चिकित्सा सुविधा, समस्त जूनियर हाईस्कूलों में पांचवां पद अंग्रेजी विषय अनिवार्य रूप से सृजित करने, वेतन वृद्धि दिये जाने, समस्त शिक्षकों को आहरण वितरण अधिकारी, बीईओ अधिकारी नियुक्त करने समेत 13 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
ये लोग रहे मौजूद
उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला मंत्री पुष्कर सिंह कुंवर, रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन पालीवाल, बसंती रावत, दिगम्बर फुलोरिया, नंदा बल्लभ मेलानी, संजय जोशी, जगत नेगी, युगल मठवाल, नारायण सिंह, रेशमा चौधरी, कमला बिष्ट, सरिता बिष्ट, कमल भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, महेंद्र बोरा, गजेन्द्र गोस्वामी, कैलाश जोशी, कमला बिष्ट, हरीश पांडे, पूरन पांडे, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, नीलिमा पांडे, दीपक पांडे, विनोद बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, स्नेहलता बिष्ट, दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।
