56वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ द्वारा 23 जनवरी को होगा आयोजित

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com


56वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ द्वारा 23 जनवरी को होगा आयोजित

श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ विगत 55 वर्षों से निरंतर वसन्त पञ्चमी के पावन अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन करती आ रही है। इसी गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा इस वर्ष 56वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार दिनांक 23 जनवरी 2026 को महानगर लखनऊ में पूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं शास्त्रीय परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा। 

अनेकों अभिभावकों ने अपने बालकों का यज्ञोपवीत यहीं कराये है यज्ञोपवीत संस्कार 

यह आयोजन पर्वतीय समाज सहित समस्त हिन्दू समाज में सुविख्यात, विश्वसनीय एवं श्रद्धा का केन्द्र रहा है। विगत वर्षों में अनेकों अभिभावकों ने अपने बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार यहीं सम्पन्न कराया है और अब उनकी अगली पीढ़ियाँ भी इसी परम्परा से जुड़ रही हैं, क्योंकि यहाँ संस्कार पूर्ण विधि, अनुशासन एवं अनुभवी विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सम्पन्न कराया जाता है तथा समाज में इसकी व्यापक पहचान है। 

इस पावन संस्कार को समिति के प्रख्यात कर्मकाण्डविद आचार्य श्री बंशीधर उप्रेती, आचार्य श्री दिनेश उप्रेती, पं. दीपक जोशी, श्री खष्टी पन्त एवं अन्य विद्वान पुरोहितों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। 

संस्था की समावेशी एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक

श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ द्वारा समस्त हिन्दू धर्म के सभी जाति-वर्ग के बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार बिना किसी भेदभाव के कराया जाता है, जो संस्था की समावेशी एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। 

यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीकरण एवं सहयोग राशि ₹3500/- निर्धारित है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बटुक को यज्ञोपवीत सम्बन्धी पुस्तक प्रदान की जाएगी तथा बटुक एवं उसके परिवार के चार सदस्यों हेतु स्वल्पाहार एवं सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। 

पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है, अभिभावकगण समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर अथवा समिति के बैंक खाते पंजाब नेशनल बैंक, महानगर लखनऊ, खाता संख्या 0758000100009503, आईएफएससी कोड PUNB0075800 में सहयोग राशि जमा कर उसका स्क्रीनशॉट भेजते हुए बटुक का नाम, पिता का नाम एवं पूरा पता अवश्य प्रेषित करें। 

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु निम्नलिखित संपर्क सूत्रों से संपर्क किया जा सकता है।

ललित मोहन जोशी–9415767892

गिरीश जोशी–9235758063

विनोद कुमार पन्त (बीनू) – 9415000692

दीपक पाण्डे (दीनू) – 9695365944

हरीश तिवारी–6392309334

हेम पन्त–94151 77812

महेन्द्र पन्त -9450645319            देवेन्द्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी                 श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *