सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही न किए जाने पर गुरिल्ला संगठन ने जताया आक्रोश

सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही न किए जाने पर गुरिल्ला संगठन ने जताया आक्रोश

देहरादून :  2 जून को यहां जैन धर्मशाला में एस एस बी गुरिल्ला संगठन की कोर कमेटी की बैठक में आश्वासन के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार ने 15 दिनों के भीतर गुरिल्लों के लिए जारी शासनादेशों पर कार्यवाही तथा समझौते के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं किए तो संगठन 22 जून से राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ कर देगा। 

गुरिल्लों को पुनः एक जुट कर बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जायेगा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस भांति केन्द्र व राज्य सरकार ने गुरिल्लों के बीस वर्षों के आन्दोलन की अनदेखी की है उसका हिसाब चुकता करने के लिए गुरिल्लों को पुनः एक जुट कर बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जायेगा। संगठन की कोर कमेटी में उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी जनपद एवं ब्लाक अध्यक्षों से आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए जनपदों में सघन जन संपर्क अभियान चलाने तथा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन , बैठकों का आयोजन करने का आह्वान किया है । 

बैठक में उपस्थित जन

आज बैठक में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, पीताम्बर मेलकानी,मान सिंह नेगी ,मुरारी सिंह असवाल,,किशन सिंह राणा, स्वर्ण सिंह रावत,नत्थी सिंह चम्याल, सुनील दत्त पुंडौरा, जगदीश शेमवाल,, दिनेश मन्थांण, सुभाष चन्द्र, खेमचंद,नारायण सिंह अधिकारी प्रवीण कुमार सुलोचना,वर्तवाल,,शांता पुरौला,,सरला तोमर,,कुंती देवी , शर्मिला पवार,सरला तोमर आदि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *