गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी का पावन उत्सव श्री रामलीला समिति भवन में भक्तिभाव से संपन्न

श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ तथा गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी का पावन उत्सव श्री रामलीला समिति भवन, महानगर लखनऊ, में भक्तिभाव से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु श्रीमती भावना लोहानी के संयोजन में शंख ध्वनि, दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात भगवद्‌गीता के 12 वें एवं 15 वें अध्याय का सामूहिक पाठ एवं हनुमान चालीसा तथा श्रीकृष्ण भजनों से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर विशेष रूप से हेम पन्त, गिरीश जोशी, आनंद सिंह, सर्वजीत सिंह बोरा, नीरद लोहानी, नीरज लोहानी, अनिल जोशी,कमल पंत, संजय श्रीवास्तव,भारती पांडे, हेमा जोशी, कुक्कू पन्त , सुजाता शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *