देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक सभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बीते कल गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इसमें 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में बीते कल गुरूवार को यह विमान दुघर्टनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है।
मृतकों को दी श्रद्धांजलि
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने इस विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि यह समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का है। इस दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को मानसिक शक्ति और धैर्य प्रदान करें। साथ ही घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में उपस्थित जन
शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि उपस्थित थे।