छात्र ने शिक्षक पर लगाये ये आरोप, निष्पक्ष जाँच की माँग

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

छात्र ने शिक्षक पर लगाये ये आरोप, निष्पक्ष जाँच की माँग

जिले के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने शिक्षक पर धर्म विशेष के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जबरन बाल काटने और चोट पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता ग्राम गोलना करडिया निवासी छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

छात्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह कालेज परिसर में उपस्थित था, जहां शिक्षक ने उससे जबरन सिर के बाल काटने के लिए कहा।

छात्र का आरोप है कि मना करने के बावजूद शिक्षक ने जबरदस्ती उसके बाल काट दिए, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और खून भी निकल आया।

अनुशासन के नाम पर की गई अनुचित व अमानवीय कार्रवाई

पीड़ित छात्र का कहना है कि इस घटना से उसे मानसिक आघात भी पहुंचा है और यह कालेज परिसर में अनुशासन के नाम पर की गई अनुचित व अमानवीय कार्रवाई है।

छात्र ने मामले में आरोपित शिक्षक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच की मांग

मामला शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और छात्रों के अधिकारों को लेकर सवाल खड़ा करता है। अभिभावकों और छात्र संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। दोनों के बीच आपस में राजीनामा हो गया है। अगर कोई रिपोर्ट आती है तो फिर उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *