कारगिल विजय दिवस रजत जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल मार्च आयोजित

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल मार्च आयोजित

पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज दिनांक 25.07.2024 को पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, निकट जनेश्वर मिश्र पार्क, में ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ रजत जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विंग कमाण्डर महेश पाण्डे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके शौर्य को नमन किया।
महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गयी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

कारगिल शहीदों की याद में निकाला ‘‘कैण्डिल मार्च

महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों की याद में ‘‘कैण्डिल मार्च’’ निकाला तथा कारगिल शहीद अमर रहे व भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक शहीदों का नाम अमर रहेगा के नारे लगाए। मुख्य संयोजक टी0एस0 मनराल सहित पर्वतीय महापरिषद के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा कैण्डिल मार्च का नेतृत्व किया गया। कार्यक्रम का संयोजन धन सिंह मेहता ने किया

वीरता पर आधारित कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

इस अवसर पर शहीद रायफलमैन स्व0 सुनील जंग की माता  बीना महत, शहीद लांस नायक स्व0 केवलानन्द की पत्नी कमला द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के संरक्षक प्रेम लाल खर्कवाल, प्रभारी जी0डी0 भट्ट, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- लक्ष्मण सिंह धामी, सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव हरीश चन्द्र जोशी, मोहन सिंह भण्डारी, शिव चन्द्र सिंह बिष्ट, के0एस0 बोरा, बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, जोध सिंह नयाल, भगवान सिंह नगरकोटी, प्रेम सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह मेहता, नारायण दत्त भरतोला, जसवन्त सिंह मेहरा, राजेन्द्र सिंह रौतेला, मदन सिंह बिष्ट, होशियार सिंह महर, होशियार सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह उपरारी, किशन सिंह धामी, खीम सिंह बेलवाल, जय भारत सिंह मेहरा, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, धन सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह धामी, नारायण सिंह बिष्ट पिताम्बर जोशी, लाल सिंह कार्की, पदम सिंह धामी, सुरेन्द्र सिंह पोखरिया, कुन्दन सिंह अधिकारी, दुर्गालाल शाह, मदन बल्लभ उपाध्याय, महेश चन्द्र पाठक, वासुदेव पाण्डेय, दुर्गा सिंह मेहता, एस0एस0 बोरा, उर्वादत्त जोशी, जगदीश बोरा, रवीन्द्र सिंह रौतेला, भगवत सिंह, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, अजय सिंह बनहकोटी, मोती सिंह, अर्जुन सिंह, देवराम आर्या, कुण्डल सिंह मेहता, कुवर सिंह देउपा, उमेद सिंह पोखरिया, मोहन सिंह , हरीश चन्द्र जोशी, पुष्कर पंत, मोहन सिंह, श्याम दत्त काण्डपाल, राजेन्द्र पटवाल, टी0डी0 भट्ट, पूरन सिंह , खीम सिंह, रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह भण्डारी, बी0एस0 कन्याल, सी0एस0 जोशी, के0एन0 पाठक, एम0सी0 जोशी, रूप सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्रा आर्या, ललित सिंह सहित अनेक सैनिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव गोविन्द सिंह बोरा के दल ने वीरता पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये तथा सामाजिक कार्यकर्ता सौमित्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जन

इस अवसर पर संरक्षक प्रो0 आर0 सी0 पन्त, पी0सी0 पन्त, एन0के0 उपाध्याय, हरीश काण्डपाल, उपाध्यक्ष सुमन रावत, महेन्द्र पन्त, बिशन दत्त जोशी, के0एन0 पाण्डेय, के0एस0 रावत, के0एन0 पाठक, जानकी अधिकारी, शंकर पाण्डेय, गोविन्द बोरा, आनन्द सिंह कपकोटी, गंगा भट्ट, चित्रा काण्डपाल, सरोज खुल्बे, सुमन मनराल, एम0एस0 मेहता, बशन्त भट्ट, पुष्कर पन्त, युवराज परिहार, कमल सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह फर्त्याल, हीरा सिंह बिष्ट, बसन्त बल्लभ चन्दोेला, मंजू मेहता, बसंती जोशी, कौशल्या धामी, भगवती भट्ट, माया काण्डपाल, मन्जू देवी, सहित अनेक गणमान्य जन कैण्डिल मार्च में शामिल हुए।       
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *