2 वर्ष बीत गये नहीं हुई कोई कार्रवाई, गुरिल्ला करेंगे अब करो या मरो की स्थिति पैदा

2 वर्ष बीत गये नहीं हुई कोई कार्रवाई, गुरिल्ला करेंगे अब करो या मरो की स्थिति पैदा

आज दिनांक 12.06.2026 को एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओ की एक आपातकालीन मीटिंग घनशाली के गैस गोदाम में संपन्न हुई। और टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला जी और समस्त एस एस बी गुरिल्लाओं द्वारा घनसाली में ज्ञापन भी दिया गया। 

अभी तक नहीं हुई कार्यवाही

एस डी एम को और बैठक को संबोधित करते हुए टिहरी के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने और अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं  का बहुत लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री ने 20 दिसंबर 2024 को 18 सचिवों के साथ एवं एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के पदाधिकारीयों के साथ एवं खुद मुख्यमंत्री उस मीटिंग में मौजूद थे। माननीय मुख्यमंत्री ने एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को विभिन्न विभागों में सामायोजित करने का आदेश विभिन्न विभागों के सचिवों को दिया था। लेकिन 2 वर्ष बीतने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

29 जून को होगा देहरादून कूच

उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने मन बना लिया है कि समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला 29 जून को देहरादून कूच करेंगे। और 30 जून को सी एम आवास कूच होगा और 1 जुलाई को सचिवालय कूच एवं धरना प्रदर्शन होगा। इसके बावजूद भी अगर माननीय मुख्यमंत्री गुरिल्लाओं के प्रति ठोस रणनीति नहीं बनाते हैं तो समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला करो या मरो की स्थिति पैदा करेंगे। टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि समस्त उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला देहरादून पहुंचे। और यह अंतिम और विशाल एवं निर्णायक आंदोलन होगा। आज मीटिंग में सैकड़ों गुरिल्ला उपस्थित थे। 

इस अवसर पर उपस्थित रहे

भिलंगना ब्लॉक के महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल, सचिव अरविंद रावत, कोषाध्यक्ष बिशन सिंह मेहता, सरोप सिंह पवार, सूरत सिंह, प्रेमलाल, प्रेमलाल, राजेंद्र प्रसाद डोवाल, सुनीता पोखरियाल, कविता देवी, बबिता देवी, सरोप सिंह भंडारी आदि सैकड़ों एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *