अज्ञात लोगों ने युवक का पैर तोड़कर किया जख्मी, मुकदमा दर्ज
यहां अज्ञात लोगों ने एक युवक की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक पूरी तरह जख्मी हो गया। फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है । वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
युवक पर लोहे की रॉड से प्रहार
अल्मोड़ा के दन्यां थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दुकान में गए युवक को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया, उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
भाई ने दी तहरीर
दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। उसने तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
