Uttarakhand आज की प्रमुख खबरें

🧩 उत्तरकाशी में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट में पीएम-सेतु और पीएम-नैप्स की समीक्षा की।

🧩 पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ संपन्न- भारतीय सेना और मंगोलियाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ के 18वें संस्करण का पिथौरागढ़ में समापन हो गया। यह अभ्यास 20 सितंबर से आयोजित किया गया था।

🧩 उत्तराखण्ड में सगन्ध खेती को मिलेगा बढ़ावा, 7 एरोमा वैली होंगी विकसित कृषि मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में ‘उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36’ के तहत ‘महक प्रचार रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

🧩कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग उठाई गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

🧩देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले सरस फूड फेस्टिवल-2026 में देशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर स्वाद और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी।

🧩 उत्तराखंड जनजाति शोध संस्थान के तत्वावधान में खटीमा में आयोजित उत्तराखंड आदि रंगोत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजीजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

🧩 गढ़वाल विश्वविद्यालय फर्जी दस्तावेज प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फर्जी BBA मार्कशीट व डिग्री बनाकर मैनेजर की नौकरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पौड़ी गढ़वाल पुलिस टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार। जबकि पूर्व में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



🧩 राज्यसभा चुनाव 2026
उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है।
राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर 2026 को होना है।

🧩 अग्निवीर भर्ती रैली — रुड़की
रुड़की में 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।
इसमें उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के युवा भी शामिल होंगे।



🧩 मौसम अपडेट
5–6 अक्टूबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है।
नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और चंपावत आदि क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *