उत्तराखंड: एक सितम्बर से शुरू होगी महिला होमगार्ड भर्ती , दो चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। भर्ती के लिए आवेदन 23 अगस्त तक लिए जाएंगे। 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जाएगी। भर्ती के लिए होमगार्ड मुख्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी है।

सीएम धामी ने की थी होमगार्ड भर्ती की घोषणा

बता दें कि सीएम धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी, यानी कुल 10 जिलों में एक-एक महिला प्लाटून के लिए महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

दो चरणों में होगी भर्ती,भर्ती के मानक

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी जिसमें पहला चरण  उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर में होगा जबकि दूसरा चरण रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ में होगा। शारीरिक दक्षता दौड़ व चाल, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद के जरिए चुनाव किया जाएगा । वहीं शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास होना आवश्यक है। और आयु 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *