Uttarakhand 30 सितम्बर की प्रमुख खबरें : Current affairs

🧩देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक ‘सरस फूड फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा।

🧩भारतीय स्कीइंग और पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी बांध की झील में स्कीइंग प्रशिक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। प्रशिक्षण में देशभर से 26 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

🧩 वसुंधरा ताल में स्थापित होगी उत्तराखंड की पहली ग्लेशियल झील निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणालीचमोली जिले के वसुंधरा ताल में प्रदेश की पहली ग्लेशियल झील निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित की जाएगी।

🧩पिथौरागढ़ में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में जिले में करीब 400 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने का दावा किया जा रहा है।

🧩 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अवसर पर आयोजित सेवा, संकल्प और समर्पण कार्यक्रमों के तहत देहरादून के झाझरा स्थित आईटीआई दून संस्कृति स्कूल में उत्तराखंड चिल्ड्रन विद डिसेबिलिटी मैपिंग कैंपेन की विधिवत शुरुआत हुई।

🧩 55 लाख की साइबर ठगी में STF की कार्रवाई फर्जी ट्रेडिंग/SEBI सलाहकार बनकर ठगी करने वाले अभियुक्त को STF ने पंजाब से गिरफ्तार किया। ➡️ठगी की रकम ₹55.50 लाख ➡️अभियुक्त के खाते में ₹6 लाख जमा ➡️खाते से जुड़ी 06 अन्य साइबर शिकायतें भी मिलीं

🧩 मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

🧩 नौकरी के नाम पर ठगी का खुलासा! 🚨 MES में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार। फर्जी नियुक्ति/जॉइनिंग लेटर, MES की मोहर, कूटरचित दस्तावेज व 35 नियुक्ति पत्र बरामद। जांच जारी।

🧩 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके तहत देहरादून नगर निगम ने भी वार्ड की सड़कों की मरम्मत करने की कवायद शुरू कर दी है।

🧩 पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए आरपीटीओ लाइसेंसआरपीटीओ के निदेशक डॉ. अजीत सिंह नैन के अनुसार, देश के किसी भी हिस्से से 10वीं पास युवक-युवतियां प्रशिक्षण ले सकेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *