Women Premier League: बागेश्वर की प्रेमा को RCB ने 1.20 करोड़ में खरीदा

उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद बेटियों को भी मिलने लगा है। रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है। रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए रविवार को हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वहीं देहरादून की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने क्रमशः 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।बेंगलुरु में रविवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें उत्तराखंड की छह महिला खिलाड़ियों के नाम शामिल रहे। इसमें से अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा, नंदिनी और राघवी को दो टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में मूसरी थंडर्स टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाने वाली बागेश्वर के सुमटी गांव की निवासी प्रेमा के लिए ऑक्शन में आरसीबी और डीसी के बीच जबरदस्त जंग चली। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। डीसी ने प्रेमा को अपने साथ जोड़ने के लिए रकम बढ़ाई लेकिन आखिर में 1.20 करोड़ में आरसीबी ने प्रेमा को अपनी टीम से जोड़ लिया। उधर, 10 लाख बेस प्राइस वाली दून की नंदिनी और राघवी को 10 लाख में टीम में शामिल किया दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी कश्यप को भी क्रमशः डीसी और आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा है। बता दें, नंदिनी और राघवी भारत की महिला टी-20 क्रिकेट टीम में भी चुनी जा चुकी हैं। क्रिकेट एसोएिशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनिया ने कहा कि पहाड़ की बेटियों ने अपने शानदार खेल के दम पर आज डब्ल्यूपीएल में मुकाम हासिल किया है। प्रेमा, नंदिनी और राघवी शानदार खिलाड़ी हैं। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

बता दें कि आईपीएल में प्रदेश के आठ खिलाड़ियों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया है।देहरादून की नंदिनी और टिहरी की राघवी के लिए यह महीना दोहरी खुशी लेकर आया। पहले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और अब उन्हें वूमेन प्रीमियर लीग के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल ने अपना हिस्सा बनाया है। हालांकि, स्नेहा राणा पर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई।सीएयू सचिव महिम वर्मा ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बताया, अगले साल यूपीएल और धमाकेदार होगा। पुरुष के साथ महिला टीमों की संख्या में भी इजाफा होगा।

रॉयल चैलेंजर बंगलूरु को उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा, टीम में एकता और राघवी भी शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

खिलाड़ी         रिटेन/ऑक्शन      विशेषता          कीमत

प्रेमा रावत        ऑक्शन           ऑलराउंडर      1.20 करोड़

एकता विष्ट         रिटेन              गेंदबाज           60 लाख

राघवी बिष्ट      ऑक्शन           ऑलराउंडर        10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

नंदिनी कश्यप      ऑक्शन     बल्लेबाज          10 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *