श्रमिक जल्द ही साइबर सेंटरों के माध्यम से करा सकेंगें अपना पंजीकरण
श्रमिक जल्द ही साइबर सेंटरों के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंजीकरण का अधिकार साइबर सेंटरों को भी देने की तैयारी कर रहा है।
श्रम विभाग के ही पास ही पंजीकरण का अधिकार
जिले में श्रमिकों का पंजीकरण कार्य भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से किए जाते हैं, लेकिन श्रम कार्डों के पंजीकरण का अधिकार वर्तमान में केवल श्रम विभाग के ही पास है। अगर किसी भी श्रमिक को श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करना होता है तो उसे विभाग की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे सबसे अधिक समस्या दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ती है।
श्रमिकों को मिलेगी जल्द ही निजात
किलोमीटरों की दौड़ लगाने के बाद भी उन्हें घंटों तक लाइनों में इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस समस्या से अब श्रमिकों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंजीकरण करने का अधिकार साइबर सेंटरों को भी देने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। साइबर सेंटरों से भी पंजीकरण होने से श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
