डी फैशन बुटीक की दुकान से 10 लाख की 05 किलो चरस बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

🚨नैनीताल पुलिस का नशे के तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी, ANTF, STF व काठगोदाम पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही 🚨

डी फैशन बुटीक की दुकान से 10 लाख की 05 किलो चरस बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 10 मई 2026 को ANTF/STF कुमाऊं काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1️⃣ प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष।
2️⃣ बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष।

पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 62/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी
5 किलो 2 ग्राम चरस (कीमत 10 लाख रुपये लगभग)

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विनोद चंद्र जोशी
3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार अहमद

थाना काठगोदाम  पुलिस टीम
1- SO विमल मिश्रा
2-SI दिलीप सिंह
3-आरक्षी प्रमोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *