Almora घर में घुसकर 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के ऐना गांव में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर 20 वर्षीय सागर सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

सागर मेरठ में पढ़ाई कर रहा था और सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई सागर की बुआ जानकी देवी और एक अन्य महिला सावित्री देवी पर भी हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रानीखेत में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *