अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सबसे पुरानी व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है।

195 से अधिक व्यापारियों को दिलाई गई सदस्यता
अभियान के दूसरे दिन 195 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। गुरूवार को दूसरे दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 195 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

फरवरी में होंगे चुनाव
इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


अभियान में उपस्थितजन
अभियान में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, दीपक तिवारी, जगदीश तिवारी, अशीष भारती, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।