महाअष्टमी आज या कल? जानें तिथि व शुभ मुहूर्त

महाअष्टमी आज या कल? जानें तिथि व शुभ मुहूर्त

इस वर्ष महाष्टमी की तारीख को लेकर असमंजस है। उदया तिथि के आधार पर महाष्टमी का पर्व 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त व्रत रखकर माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। 

अष्टमी पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व 

दरअसल नवरात्रि की अष्टमी पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। अगर इस दृष्टि से देखें तो ये पावन पर्व 18 अक्टूबर को ही मनाया जाना चाहिए। वहीं जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं वे इस पर्व को 19 अक्टूबर को मनाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि इस बार अष्टमी दोनों ही दिन रहने के कारण आप अपनी सुविधानुसार 18 या 19 अक्टूबर किसी भी दिन ये पावन पर्व मना सकते हैं।

18 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त

महा अष्टमी पर हवन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 18  अक्तूबर 8 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। हवन से पहले माता महागौरी की विधि विधान पूजा करें। उन्हें हलवा, पूरी और चने का भोग लगाएं। फिर परिवार सहित हवन पूजन करें।

महानवमी कब?

पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर महानवमी 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कई भक्त महानवमी पर हवन और कन्या पूजन करने के बाद नौ दिनों के व्रत का पारण करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *