12 सितंबर, गुरुवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

12 सितंबर, गुरुवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी वाणी में आज नियंत्रण बनाए रखें। आज कोई भी कार्य को करने से पहले सोच विचार कर लें।

वृषभ राशि

आज धन के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। बेवजह का तनाव आपकी सेहत में गिरावट ला सकता है। आज अधिक कार्य होने की वजह से आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि

कानूनी मामले में दिन आज अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में भी दिन अच्छा साबित होगा। आप राजनीति में बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाए। आज पार्टनरशिप में कार्य करने पर आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन भागदौड़ भरा साबित होगा। कोई भी कार्य को करने में थोड़ी कठिनाई आएगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में  प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अधिक मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि

आज नए वाहन प्रॉपर्टी आदि के लिए दिन अच्छा साबित होगा। आज वाद विवाद से दूर रहें । अपने व्यवहार और वाणी में आज सौम्यता लाने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में सलाह मिलने पार उसका सम्मान करें।



कन्या राशि

आज किसी बीती बातों को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप भाई व बहनों से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला राशि

आज लेनदेन मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक कलह से कुछ परेशान रहेंगे। आज व्यापार में कुछ बड़ी डील मिल सकती है। आज मित्रों के साथ दिन व्यतीत करेंगें।

वृश्चिक राशि

आज किसी विशेष कार्य को लेकर घर से बाहर जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

धनु राशि

आज अधिक काम की वजह से परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर राशि

आज लम्बे समय से अटका कार्य पूरा होगा। आज आपके कुशल व उदार हृदय के कारण सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज स्वास्थ्य को नजरंदाज ना करें। विरोधियों से आज सावधान रहें।

कुंभ राशि

आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर साबित होगा। वाहन चलाने समय आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय जरूरी कागजातों का पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि

आज बड़े निर्णय लेने से आपको बचना होगा। व्यापार में आज कुछ बड़ा बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर लें। जल्दबाजी के निर्णय लेने से आपको आज बचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *