स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग Yoga program organized at Spring del Public School, children enthusiastically participated
कल दिनांक 17 मई 2025 दिन शनिवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा डॉo गणेश चंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में योग निबंध ( एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग ) एवं योगा मुद्रा का कार्यक्रम डॉo पंकज कुमार चिकित्सा अधिकारी आयुष विंग जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा एवं डॉo श्रुति अग्रवाल चिकित्सा अधिकारी नगर चिकित्सालय अल्मोड़ा की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न कराया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं योग अभ्यास कार्यक्रम उत्साह पूर्वक किया।
विभिन्न योग मुद्राओं का कराया अभ्यास
योगाभ्यास के अंतर्गत सूर्य नमस्कार,ताड़ासन ,वृक्षासन, हलासन, चक्रासन, पूर्ण भुजंगासन,अर्ध हलासन आदि योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया । अच्छी योग मुद्रा करने वालों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान पुरस्कार स्वरूप योगा मैट एवं शील्ड प्रदान की गई । इसके साथ ही अच्छा निबंध लिखने वाले दो बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए ।
उत्तम योग मुद्रा के लिए ओजस्वी और नियति को मिला पुरस्कार
इस कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक वेंकटेश्वर पैनूली, योग अनुदेशक अजय कनवाल, योग कार्यक्रम उद्घोषक मंजू बोरा एवं स्कूल के शिक्षकों द्वारा सहयोग किया गया । स्कूल की प्रिंसिपल महोदया द्वारा ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 हेतु अपना वीडियो संदेश भी जनमानस में योग के प्रति उत्साह एवं रुचि बढ़ाने हेतु जारी किया गया।
उत्तम योग मुद्रा हेतु प्रथम स्थान कुo ओजस्वी एवं द्वितीय स्थान कुo नियति को प्रदान किया गया । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुद्र कुशवाहा एवं द्वितीय स्थान कुo प्राची को प्रदान किया गया ।
आज की खबरें
- नवरात्र का पाँचवाँ दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित, जानें कथा और मंत्र

- महानगर में शुरू हुआ 61वां रामलीला महोत्सव, राम जन्म और ताड़का वध ने मोहा मन

- Daily horoscope 15 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल

- नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्मांडा को समर्पित, जानें ये मंत्र और कथा

- महानगर रामलीला महोत्सव आज से, पहले दिन होगा राम जन्मोत्सव का मंचन



