डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल Dr. Dhal Singh Bisen becomes the new Governor of Uttarakhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

देहरादून। उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया। वह वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। हालांकि, नई नियुक्ति प्रभावी होने की तारीख डॉ. बिसेन के पदभार ग्रहण करने के साथ तय होगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता हैं और सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *