Daily horoscope: 6 अगस्त 2025 राशिफल

मेष राशि

आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और मेहनत करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।

वृषभ राशि

अपनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले रणनीति बनाएं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ से बचें। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की इच्छा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। लेनदेन, कर्ज, और खर्च पूरे होंगे, लेकिन उधार दिया हुआ पैसा वापस न मिलने से परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क राशि

मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से मन उदास रहेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सफलता और यश मिलेगा। संतान से सहायता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों से प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन पुराने विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कन्या राशि

दोस्तों से मन की बात साझा होगी। अनसोचे कार्यों में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामले अशांति पैदा करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक तंगी और कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि

दिन उत्तम रहेगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ मिलेगा। बुद्धिमानी से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा रखें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

किसी भी कीमत पर कार्य पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। निवेश से लाभ हो सकता है। राज्य पक्ष में प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि

आपकी कार्यशैली और वाक् चातुर्य से कार्य पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगति के समाचार मिलेंगे। कार्य योजनाओं को गुप्त रखें।

मकर राशि

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा और नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

राजनीतिक दबाव के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

मीन राशि

अपनों द्वारा परेशान हो सकते हैं। अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आलस्य और विलंब से बचें। भूमि और आवास संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंताओं के कारण मन में असंतोष रहेगा, लेकिन कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *